CG : घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रैक्टर ने कुचला, 8 साल की ब... - CG Sandesh

CG : घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रैक्टर ने कुचला, 8 साल की बच्ची और महिला की मौत

दुर्ग। जिले में घर के बाहर बैठे एक परिवार को ट्रैक्टर चालक ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने टैक्टर सवार 3 में एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, हादसे के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी के बेलौदी गांव में यह दुर्घटना हुई। यहां एक ही परिवार के 6 लोग रात का खाना खाकर घर के बाहर बैठे थे और इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए परिवार को रौंद दिया। इस हादसे में 8 साल की बच्ची और एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में धूत था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें