CG ब्रेकिंग: कलेक्टर कार्यालय को उड़ाने की धमकी, प्रशासन में... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग: कलेक्टर कार्यालय को उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार धमकी ईमेल के ज़रिए भेजी गई है, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक का समय दिया गया है।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह मेल कश्मीर से भेजा गया है, जिसमें तमिलनाडु से संबंधित कुछ संदर्भ भी शामिल हैं। धमकी के बाद प्रशासन ने कलेक्टोरेट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी है।


जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर


कवर्धा एसपी और कलेक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय तत्काल लागू कर दिए हैं। और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।


जांच में जुटी एजेंसियां


ईमेल की लोकेशन और स्रोत की जानकारी के लिए साइबर सेल और इंटेलिजेंस एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। धमकी में तमिलनाडु का संदर्भ आने के कारण इंटर-स्टेट कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें