धमतरी में तालाब के पानी में जहर मिलाने की आशंका, मवेशी और बं... - CG Sandesh

धमतरी में तालाब के पानी में जहर मिलाने की आशंका, मवेशी और बंदर की मौत.

धमतरी: धमतरी में तालाब का पानी पीकर दो मवेशी और एक बंदर की मौत हो गई. दरअसल मंगलवार को दुगली रेंज के चारगांव जंगल में दो मवेशी और एक बंदर का शव मिला. जंगल के बीच स्थित तालाब का पानी पीने से मौत होने की बात सामने आई है. गर्मी के कारण तालाब का ज्यादातर पानी सूख गया है.

आशंका जताई जा रही कि वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए किसी ने पानी में जहर मिला दिया होगा. इस पानी को मवेशी और बंदर पी गए जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल वन विभाग तालाब के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जानकारी अधिकारी दे रहे हैं.
बता दें कि नगरी ब्लाक में वन्य प्राणी शिकार का यह पहला मामला नहीं है. इसके पूर्व भी हिरण सहित अन्य वन्यप्राणियों का शिकार किया जा चुका है. कुछ आरोपी पकड़े भी गए, लेकिन कई बच निकले.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें