CG : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, मामा-भ... - CG Sandesh

CG : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, मामा-भांजे की मौत

अंबिकापुर। प्रेमनगर थाना अंतर्गत बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से घायल मामा-भांजे की मौत हो गई। एक अन्य को सामान्य चोटें आईं हैं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम आनन्दपुर निवासी धनसु सिंह गोड़ अपने भाई रति सिंह व भांजा बुधमान सिंह के साथ 14 अप्रैल को मौसी के घर लक्ष्मीपुर बाइक से गया था। यहां से वापस घर आ रहे थे।


बाइक बुधमान चला रहा था। इसी बीच लक्ष्मीपुर के आगे मोड़ पर सामने से आ रहे बाइक चालक को देखकर बुधमान अनियंत्रित हो गया और गाड़ी सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। दुर्घटना में रति को सिर में चोट आई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधमान को भी गंभीर चोटें आई थी।


वहीं धनसु को सामान्य चोट आई थी। बुधमान को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें