सांकरा : नाती ने घर के आंगन में बैठे बुजुर्ग के सिर को पकड़कर... - CG Sandesh

सांकरा : नाती ने घर के आंगन में बैठे बुजुर्ग के सिर को पकड़कर दीवार में मारा, बेवजह गाली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सल्डीह में एक व्यक्ति से उसके नाती ने बेवजह गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए दीवार में उसके सिर को पकड़कर मार दिया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

सुनान्‍तन धुबल ने बताया कि 18 अप्रैल 2025 के दोहपर करीबन 02:00 बजे वह शादी का प्रीतिभोज खाकर अपने घर के आंगन में बैठा था कि उसी समय उसके रिश्ते का नाती मोहन किशोर धुबल आकर उसे बेवजह मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मुंडी को पकड़कर दीवाल में टक्कंर मार दिया जिससे मुंडी के तालू के पीछे चोट आकर खुन निकलने लगा. घटना को तेजकुमार वर्गे, जज्ञसिनी धुबल देखे सुने हैं और बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें