ट्रेन से यात्रा करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, छत्तीसगढ़ से ग... - CG Sandesh

ट्रेन से यात्रा करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें हुई रद्द.

छत्तीसगढ़ में ट्रेन से यात्रा करने वालों की परेशानी बढ़ने वाली है. क्योंकि, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के मानिकुई व कुनकी सेक्शन में सीनी जंक्शन और चांडिल सेक्शन के बीच अधोसंरचना कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा.

रेलवे अफसरों ने बताया कि, इस काम के चलते 30 अप्रैल को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस व 1 मई को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
इसी तरह 25 अप्रैल को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-पटना जंक्शन एक्सप्रेस व्हाया राउरकेला जंक्शन, चक्रधरपुर, टाटानगर, पुरुलिया जंक्शन एवं जयचंडी पहाड़ जंक्शन होकर चलेगी. साथ ही 27 अप्रैल को पटना जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस व्हाया जयचंडी पहाड़ जंक्शन, पुरुलिया जंक्शन, टाटानगर, चक्रधरपुर एवं राउरकेला जंक्शन होकर चलेगी.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड में कोतरलिया स्टेशन यार्ड पर चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य तीव्र गति से अंतिम चरण में है. यह कार्य 11 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक निर्धारित समय अनुसार हो रहा है. इस वजह से 36 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें