CG : करंट की चपेट में आने से CRPF के जवान की मौत - CG Sandesh

CG : करंट की चपेट में आने से CRPF के जवान की मौत

बीजापुर। जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने की है।

जानकारी के अनुसार, हादसा गंगालूर स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुआ। करंट लगने के तुरंत बाद जवान को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान 195वीं बटालियन में पदस्थ सुजाय पाल के रूप में हुई है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवान के पार्थिव शरीर को चॉपर के माध्यम से हायर सेंटर रायपुर भेजा गया। वहीं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरान्त आरक्षक के शव को गृहग्राम Bagdah, District North 24 Pargana State West Bengal के लिए रवाना किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें