CG : बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर, सीएफ जवान की दर्दनाक म... - CG Sandesh

CG : बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर, सीएफ जवान की दर्दनाक मौत, दूसरा युवक गंभीर

जांजगीर चांपा। जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में सीएफ (CF) जवान के दर्दनाक मौत हो गई है । वहीं घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल जिसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के दोपहर 11:00 से 12:00 के बीच पनगांव निवासी सूरज पटेल पिता निर्मल पटेल और विक्रम पटेल पिता अमृत पटेल बाइक में सवार होकर साथ पनगांव से मुड़पार होते हुए अपने रिश्तेदार के यहां सिल्ली गांव जा रहा था तभी मुड़पार गांव से सिल्ली के बीच सड़क में सामने से आ रही बाइक से भीषण भिड़ंत हो गई जिससे सूरज की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई उनका सिर फटकर का अलग हो गया वहीं विक्रम को भी घटना में गंभीर चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।


घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम व मुलमुला पुलिस  मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे पर लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिरहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है परिवार एवं दोस्तों में मातम छाया हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें