CG: कोटरी नदी में नहाने गए 4 दोस्त हुए हादसे का शिकार, एक ना... - CG Sandesh

CG: कोटरी नदी में नहाने गए 4 दोस्त हुए हादसे का शिकार, एक नाबालिग की नदी में डूबने से हुई मौत.

कांकेर: कांकेर के कोटरी नदी में नहाने गए नाबालिग की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, चार दोस्त नदी में नहाने गए हुए थे, इस दौरान वो नहाने के लिए एनीकट में उतरे थे. उसी दौरान एक नाबालिग की नदी में डूबने से मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक किसी तरह से बच के निकल गया. मामला परतापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, परतापुर के कोटरी नदी के एनीकेट में आज दोपहर चार नाबालिग दोस्त नहाने गए थे. नहाते समय दो दोस्त नदी में उतर गए, लेकिन अचानक एक दोस्त डूबने लगा. बहार खड़े जब दो दोस्तों ने उसे डूबते हुए देखा तो आसपास के ग्रामीणों से मदद मांगी. घटनास्थल पर एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति सामान्य रही. स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह डूबे हुए नाबालिग को बाहर निकाला और उसे स्कूटी में पखांजुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. सभी नाबालिगों की उम्र लगभग 16 वर्ष थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें