CG : बारात लेकर जा रही पिकअप वाहन पलटी, 12 से ज्यादा लोग घाय... - CG Sandesh

CG : बारात लेकर जा रही पिकअप वाहन पलटी, 12 से ज्यादा लोग घायल

बस्तर। जिले के तालुर में शुक्रवार की दोपहर को बारात में शामिल एक पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में पिकअप में सवार 30 से 40 लोगों में करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए बस्तर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से कुछ को मेकाज रेफर किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि शिवनी में रहने वाले एक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें आज बरात तालुर के लिए जाने को निकली थी। अलग-अलग वाहनों में बरात निकली थी। वहीं कुछ बारातियों को लेकर एक पिकअप भी निकली थी। जैसे ही पिकअप वाहन तालूर के पास पहुंची थी तभी अचानक से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया।

पिकअप पलट गई। इस दौरान वाहन में करीब 30 से 40 लोगों के बैठे जाने की बात कही जा रही थी। इस घटना में करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे। जिन्हें गांव वाले अपनी सुविधा के अनुसार घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी शादी वाले परिवार में भी दी, जहां लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। वहीं तीन घायल जिसमें निरंजन, अभिषेक और डिम्पल को मेकाज में भर्ती किया गया। जबकि अन्य घायलों को भी लाने की बात कही जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें