बसना : धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी - CG Sandesh

बसना : धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बसना थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। युवक की लाश घर में बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिली है। युवक की पहचान कमल दास मानिकपुरी पिता धर्मदास मानिकपुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

ग्रामीणों ने 112 वाहन को घटना की सूचना दी। घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है। आज घर में पड़ोसियों ने देखा कि 19 वर्षीय युवक की खून से सनी लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही बसना पुलिस और एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। पूरा मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें