
बसना : कोलिहादेवरी स्कूल में परीक्षा परिणाम की घोषणा, छात्राओं ने मारी बाजी
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी, विकासखंड बसना, जिला महासमुंद के स्थानीय वार्षिक परीक्षा कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 11वीं के परिणामों की विधिवत घोषणा संस्था के प्रभारी प्राचार्य डी के बारीक के द्वारा किया गया | कक्षा 9 वीं की छात्रा कु.सोनल प्रधान 90% के साथ प्रथम स्थान, कु.अंजली चौहान 84% के साथ द्वितीय स्थान एवं वर्षा बंजारा ने 83.5% के साथ तृतीय स्थान सुनिश्चित किया | कक्षा ग्यारहवीं कला संकाय से कु.जोसना साहू 71% के साथ प्रथम स्थान,कु. संजना राणा 64% के साथ द्वितीय स्थान एवं कु.विद्या जगत ने 60% के साथ तृतीय स्थान सुनिश्चित किया | वाणिज्य संकाय कक्षा ग्यारहवीं से कैलाश राणा 75% के साथ प्रथम स्थान, कुमारी रानी बंजारा 69.02 % के साथ द्वितीय स्थान एवं तेज कुमार बरिहा ने 67.2 % के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया | विज्ञान संकाय की छात्रा कु. कविता साहू ने 87% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान कु. रितु साहू 86.02% के साथ द्वितीय स्थान एवं कु. वंदना प्रधान ने 82% अंकों के साथ कक्षा में तृतीय स्थान सुनिश्चित किया | कु. सोनल प्रधान कक्षा 9 वीं एवं कु.कविता साहू कक्षा 11वीं ने संपूर्ण विद्यालय में प्रथम एवं द्वितीय स्थान अर्जित कर विद्यालय व अपने परिवार को गौरवान्वित किया | समस्त शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया | संस्था के व्याख्याता बी के भोई ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं आगामी वर्ष में बोर्ड परीक्षा में और अच्छे अंक अर्जित करने हेतु प्रेरित किया |
इस कार्यक्रम में संस्था के व्याख्याता के साव सर, जे एल पोर्ते सर एवं एल पटेल सर के साथ अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे | संस्था के प्रभारी प्राचार्य बारीक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं पूरक एवं अनुत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को हताश और निराश न होकर परिणाम को सकारात्मक दृष्टि से लेते हुए और अधिक परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया |