
खेती के लिए दमदार है न्यू हॉलैंड 5630 TX Plus ट्रैक्टर, मिलेगी 6 साल की वारंटी
भारतीय किसानों के लिए न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं। ये ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट तकनीक से लैस होते हैं, जिससे ईंधन की खपत कम होती है। अगर आप भी खेती के लिए एक दमदार ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो न्यू हॉलैंड 5630 TX Plus ट्रैक्टर अच्छा विकल्प हो सकता है। यह ट्रैक्टर 2300 RPM की स्पीड पर 75 हॉर्सपावर जेनरेट करने वाले शक्तिशाली इंजन से लैस है।
क्या है खासियत?
- इंजन: 4 सिलेंडर वाला FPT S8000 सीरीज 12 वाल्व HPCR (TREM IV) इंजन जो 75 एचपी पावर देता है।
- एयर फिल्टर: 8 इंच का ड्यूल एलिमेंट, ड्राई टाइप एयर फिल्टर जो इंजन को धूल-मिट्टी से बचाता है।
- पीटीओ: पीटीओ 69 एचपी और 2300 RPM की स्पीड से इंजन चलने पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
- स्पीड: 14 - 32.07 km/h फॉरवर्ड और 3.04 - 16.21 km/h रिवर्स स्पीड।
- फ्यूल टैंक: 70 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता।
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2000 किलोग्राम और कुल वजन 2635 किलोग्राम।
- डायमेंशन: 3780 MM लंबाई, 2000 MM चौड़ाई और 2065 MM व्हीलबेस।
ट्रैक्टर के फीचर्स
- खेतों में आरामदायक और आसान ड्राइव के लिए पावर स्टीयरिंग।
- 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर, जो खेतों में अधिकतम कंट्रोल देते हैं।
- डबल क्लच विद इंडिपेंडेंट क्लच लेवर।
- ऑयल इमर्सड मल्टी डिस्क ब्रेक्स।
- GSPTO/RPTO प्रकार पावर टेकऑफ जो 540 RPM जनरेट करता है।
- 5 in x 20 in फ्रंट टायर और 18.4 in x 30 in रियर टायर।
- कंपनी इस ट्रैक्टर पर 6 साल की वारंटी भी देती है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
अन्य सम्बंधित खबरें