CG : अमरकंटक दौरे पर राज्यपाल, आंगनबाड़ी में बच्चों से की मु... - CG Sandesh

CG : अमरकंटक दौरे पर राज्यपाल, आंगनबाड़ी में बच्चों से की मुलाकात.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज अपने प्रवास के दूसरे दिन अमरकंटक पहुंचे, जहां उन्होंने मां नर्मदा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उनका दौरा सामाजिक जुड़ाव, पर्यावरण संरक्षण और शासकीय योजनाओं की समीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहा.

राज्यपाल ने हिल रिसॉर्ट धरमपानी में स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. साथ ही उन्होंने बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया. इस मौके पर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक एसआर भगत सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने राज्यपाल के इस प्रेरणादायी पहल की सराहना की.

धरमपानी के बाद राज्यपाल डेका पकरिया के आंगनबाड़ी केंद्र के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने नन्हें बच्चों से मुलाकात कर आत्मीयता से संवाद किया. आंगनबाड़ी परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत राज्यपाल ने आम का पौधा रोपा , जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों से उनके नाम पूछकर उन्हें ड्राइंग किट भेंट की, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी.

राज्यपाल रमेन डेका ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पकरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभान्वित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने हितग्राही हरि सिंह और उनके परिवार के साथ विस्तृत चर्चा की और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व उनके लाभ के बारे में जानकारी ली. इस मुलाकात से ग्रामीण परिवारों में शासकीय योजनाओं के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें