CG : पिकअप चालक से वसूली करने वाले एक आरक्षक सहित 2 आरोपी को... - CG Sandesh

CG : पिकअप चालक से वसूली करने वाले एक आरक्षक सहित 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ति। जिले के डभरा थाना क्षेत्र के पुटीडीह गांव के नाला के पास एक पिकअप चालक से 1 हजार की वसूली करने वाले एक आरक्षक सहित 2 आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। मामले का एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 308(2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार पुलिस आरक्षक रजनीश लहरे, बिलासपुर जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ है।

बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार जिले के ड्राइवर जीवन साहू ने कहा कि वह पिकअप वाहन से रायगढ़ सब्जी छोड़ने जा रहा था। जहाँ येलोग पुटीडीह के नाला के पास पहुंचा था कि पुलिस ने सायरन बजाते हुए पिकअप वाहन को रुकवाया। इसके बाद ड्राइवर ने आकर गाड़ी में बैठे उसके साहब को पेपर दिखाने को बोलने लगा, तब वह पेपर लेकर कार में बैठे व्यक्ति को दिखाया तो डरा धमका कर 1 हजार रुपये उससे ले लिया। इसके बाद वे लोग आगे निकल गए। आगे भी जाकर वही घटना करते हुए पकड़े गए जिनपर कार्यवाही की गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें