कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा : शाह - CG Sandesh

कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा : शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस घोषणापत्र को ‘‘ झूठ का पुलिंदा’ बताते हुए कहा कि यह देश के लोगों और वीर सैनिकों का अपमान है।

एक बयान में शाह ने धारा 124 ए (देशद्रोह) को हटाने और सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम की समीक्षा करने के वादे पर विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आतंकवादियों और अलगाववादियों के चेहरे पर मुकुराहट ला रहा है जबकि सशस्त्र बलों का मनोबल गिर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि देशद्रोह कानून को रद्द करने से कांग्रेस शासन में ‘भारत माता की जय’ के नारे के बजाय राष्ट्र विरोधी गैंग ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाएगा।

शाह ने कहा कि सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम हटाने का मतलब आतंकवादियों पर कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों के हथियार छीनना है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें