CG : आकस्मिक दौरे पर इस जिले में उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप... - CG Sandesh

CG : आकस्मिक दौरे पर इस जिले में उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, खाट पर बैठकर ग्रामीणों से फीडबैक ले रहे सीएम साय

सक्ती। प्रदेश भर में चल रहे सुशासन त्यौहार के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आकस्मिक दौरे पर है, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा, मुख्यमंत्री की चौपाल करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे लगी है, करीगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने कमल का फूल देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं। ग्रामीण मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख रहे हैं।

बता दें कि “सुशासन तिहार-2025” के तीसरे चरण की शुरुआत सोमवार से हो गई है।। राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। सुशासन तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न माध्यमों से आम जनता से आवेदन प्राप्त किए गए। दूसरे चरण में इन आवेदनों को स्कैन कर विभागीय अधिकारियों को भेजा गया और निराकरण की कार्रवाई शुरू की गई। तीसरा और अंतिम चरण 5 मई से 30 मई तक चलेगा, जिसके अंतर्गत सभी जिलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा दी जाएगी। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के फॉर्म भी उपलब्ध रहेंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें