CG : सुकमा में 14 नक्सलियों  ने किया सरेंडर.  - CG Sandesh

CG : सुकमा में 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर.

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में 14 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं. आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जायेगा.

एसपी सुकमा किरण चह्वाण ने बताया कि सुकमा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा जो नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है और इसके साथ ही जो नियद नेल्लानार योजना है, उससे प्रभावित होकर आज 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में प्लाटून नंबर 26, केरलापाल एरिया कमेटी और अन्य आरपीसी, जिसमें पालीगुड़ा के सदस्य शामिल हैं. सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीति के अंतर्गत जो भी लाभ निर्धारित हैं, वे सभी प्रदान किए जाएंगे.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें