CG : डोली की जगह उठी अर्थी, शादी के दिन बाथरूम में मिली दुल्... - CG Sandesh

CG : डोली की जगह उठी अर्थी, शादी के दिन बाथरूम में मिली दुल्हन की लाश

दुर्ग। भिलाई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, आज जहां डोली उठनी थी वहां अर्थी उठी है। पावर हाउस में शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन ने लॉज के बाथरूम आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले लड़की वाले (साहनी परिवार) बलिया से भिलाई आए थे। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि, वे दो दिन पहले बलिया से भिलाई आए थे और आज शाम को शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही दुल्हन पूजा साहनी 26 वर्षीय ने लॉज के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतिका के घर में मातम पसर गया है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। हर कोई इस घटना से हैरान है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें