
CG: मधुमक्खी के हमले से युवक की मौत
धमतरी। जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने घर से निकलते समय दोस्तों को बताया था कि वह पार्टी में जा रहा है। बाद में उसे सड़क किनारे बेहोश अवस्था में पाया गया। दोस्तों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर की जांच में 15 से अधिक मधुमक्खी के डंक के निशान पाए गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक मृतक मुरली चावला (35 ) बनियापारा धमतरी का निवासी है। जिसने गुरुवार को अपने घर पर दोस्तों के साथ जाने की बात कही थी। इसके बाद 22 की शाम अमलतास पुरम के पास अचेत अवस्था में पाया गया।
मधुमक्खियां के हमला करने की सूचना दोस्तों ने घर पर दी। धमतरी के निजी अस्पताल में बेहोशी की हालत ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।