CG : प्रेमी के साथ जंगल घुमने गयी युवती के साथ सामूहिक दुष्क... - CG Sandesh

CG : प्रेमी के साथ जंगल घुमने गयी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने जमकर पीटा, फिर अधमरा समझकर हो गए फरार

कवर्धा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवती के साथ दरिंदगी की गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने जीजा के घर शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। शादी समारोह से वह अपने प्रेमी के साथ जंगल में घुमने गयी थी, जहां उसके साथ अज्ञात आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करने के बाद उसे मारने की भी कोशिश की गयी। घटना के बाद पीड़िता को मरा समझकर आरोपी उसे चट्टानों के बीच छोड़कर फरार हो गये। जिसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक युवती के साथ दरिंदगी का ये पूरा मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता 21 वर्षीय युवती मूलतः कवर्धा जिला के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दो दिन पहले 22 मई को वह अपने जीजा के घर शादी समारोह में शामिल होने ग्राम मुनमना गयी थी। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पीड़िता ने बताया है कि वह शादी समारोह से अपने प्रेमी के साथ जंगल में घुमने गयी थी। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने पर मारपीट हो गया। इसके बाद उसका प्रेमी उसे जंगल में ही छोड़कर चला गया। शुक्रवार को स्थानीय कुछ लोगों की नजर लड़की पर पड़ी, जो कि गंभीर रूप से घायल और बेहोशी के हालत में पड़ी हुई थी। जिसके बाद तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस ने पीड़िता को तुरंत चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें