
स्वराज 855 FE: सिर्फ नाम नहीं, खेती का असली बादशाह है ये ट्रैक्टर!
स्वराज 855 FE ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद मानी जाती है, जो खेती का असली बादशाह बताया जाता है। Swaraj 855 FE की अच्छी बात यह है कि लगभग 60 लीटर डीजल से लंबे समय तक बिना रोक आपका काम करता है। इसके दमदार फीचर्स के बारे में जाने तो 3 सिलेंडर, 3307 CC इंजन, 52 हॉर्सपावर (HP) और वाटर कूल्ड इंजन जो लंबे समय तक काम करने में सक्षम है। इसके अलावा भी बहुत कुछ आपको Swaraj 855 FE के अंदर देखने को मिलेगा।
स्वराज 855 FE ट्रैक्टर के फीचर्स के बारे में
स्वराज 855 FE एक भरोसेमंद और शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसमें 3-सिलेंडर 3307 CC वाटर-कूल्ड इंजन है। यह 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर विकल्पों के साथ आता है, जो साइड या सेंटर शिफ्ट लेआउट में उपलब्ध है। इसकी 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता भारी उपकरणों के लिए उपयुक्त है।
इसमें लाइव हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ ऑटोमैटिक ड्राफ्ट और पोजिशन कंट्रोल दिया गया है, जिससे उपकरणों का सटीक नियंत्रण होता है। संचालन को आसान बनाने के लिए इसमें मैकेनिकल या ऑप्शनल पावर स्टीयरिंग भी मिलती है। यह ट्रैक्टर स्टाइल, सुविधा और दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल है।
Swaraj 855 FE Price
इसके प्राइस की बात करें तो भारत के मार्केट में आपको लगभग Rs. 7.10 से लेकर 7.40 lakh तक देखने को मिलेगा और ज्यादा जानने के लिए आप खुद ही अपने नजदीकी शोरूम में जाकर जानकारी ले सकते हैं।