CG : कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयला चोरी करने घुसे दो युवक... - CG Sandesh

CG : कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयला चोरी करने घुसे दो युवकों की मौत

कोरबा। जिले के एसईसीएल गेवरा कोयला खदान में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये तीनों युवक कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसे थे। मृतकों की पहचान विशाल यादव (18 वर्ष) और धन सिंह कंवर (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान साहिल धनवार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए सीसीएल प्रबंधन और पुलिस को रेस्क्यू बाहर निकालने को कहा है। कटघोरा विधायक अभी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसना युवकों को महंगा पड़ गया। इस हादसे में विशाल यादव और धन सिंह कंवर की मौत हो गई। वहीं तीसरा किसी तरह बाहर निकला और गांव जा कर घटनाक्रम की जानकारी दी। जहां तीसरा लड़का साहिल धनवार घायल है। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।


हरदी बाजार पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोयला चोरी की वारदातें आज भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एसईसीएल पीआरओ बिलासपुर शनिष चन्द्र ने बताया कि एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में खनन गतिविधियों के संचालन में कोई दुर्घटना नहीं हुई है, ना ही कोई एसईसीएल कर्मी हताहत हुआ है। 


उन्होंने बताया कि दीपका पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली है कि गेवरा और दीपका माइंस के सीमा पर जो कोयल रहता है। उसे निकालने के लिए कुछ लोग गए हुए थे। जहां दो लोगों के दबने की खबर सामने आ रही है। जिस जगह पर कोयला निकाला जा रहा था। लगभग खदान से 20 से 25 फीट ऊपर है। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें