बसना : दो अलग-अलग मामलों में 6 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : दो अलग-अलग मामलों में 6 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना  पुलिस ने 28 मई 2025 को मुखबिर की सुचना पर दो अलग-अलग मामलों में कुछ 6 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की आरोपी को नाला किनारे ग्राम तिलकुपर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है एवं ग्राहको का तलाश कर रहा है, सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कार्यवाही करते एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम बेदराम कोसरिया तिलकपुर का निवासी होना बताया गया है.

जिसे पास से पुलिस ने एक हरा रंग के दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरी 02 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 400 रूपया जप्त कर आरोपी बेदराम कोसरिया का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

इसी तरह पथरला से मोहगांव मार्ग पर नाला के पास,  आरोपी अमरनाथ श्रीवास पिता जुलुस कुमार श्रीवास उम्र 36 वर्ष के कब्जे से एक सफेद कलर के थैला के अंदर रखे सफेद कलर के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपया जप्त कर आरोपी अमरनाथ श्रीवास का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें