RCB vs PBKS IPL 2025 Final : PBKS ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी... - CG Sandesh

RCB vs PBKS IPL 2025 Final : PBKS ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

RCB vs PBKS IPL 2025 Final : ईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आज 3 जून को आरसीबी और पंजाब के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आज शाम फाइनल मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने है। PBKS के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।




IPL के पिछले सीजन में चौथे स्थान पर रहने वाली RCB ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप स्टेज में दूसरे स्थान पर रहकर लीग स्टेज का अंत किया और 9 साल बाद लीग के खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की है। जबकि, पिछले सीजन नौवें स्थान पर रहने वाली पंजाब किंग्स ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही और अपने दमदार प्रदर्शन के चलते 11 साल बाद फाइनल में एंट्री ली। दोनों ही टीमें 18 साल के आईपीएल इतिहास में अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी हैं। ऐसे में आज आईपीएल को नया चैंपियन मिलेगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें