CG : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरो... - CG Sandesh

CG : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला समाने आ रहा है, यहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 53 वर्षीय एक शख्स ने 13 साल की मासूम बच्ची के साथ कुकर्म किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन हैवानियत की। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल सेन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।



कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उधर, इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें