CG : ट्रेन की चपेट में आने से दो मजूदरों की मौत, नींद आने पर... - CG Sandesh

CG : ट्रेन की चपेट में आने से दो मजूदरों की मौत, नींद आने पर पटरी पर ही सो गए थे

बालोद। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 2 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि दो घायल है। ट्रेन की चपेट में आने वाले सभी झारखंड के रहने वाले हैं और मजदूरी का काम करने बालोद आए थे।

मजदूरों के साथ हुआ ये ट्रेन हादसा राजहरा थाना क्षेत्र में कुसुमकसा के पास हुआ। झारखंड के रहने वाले युवक बालोद में मजदूरी करने आए थे। काम खत्म होने के बाद वे झारखंड वापस लौट रहे थे। इसके लिए सड़क मार्ग के बदले रेल मार्ग से पैदल सफर कर रहे थे।

एएसपी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पैदल चलने के दौरान थककर सभी रात में ट्रैक पर सो गए। आज सुबह ट्रेन आते देख एक युवक ने आवाज लगाई तो दो युवक उठकर भागने में सफल हुए। दो युवक ट्रैक से उठ नहीं पाए और ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। झारखंड में उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मजदूर कहां काम कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस खंगाल रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें