केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के एक दिवसीय महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा है कि हम अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा.
भारत ने चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के आखिरी राउंड रॉबिन मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां 21 जनवरी को उसका मुकाबला बेल्जियम से होगा.
आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता का रद्द होने का फैसला अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथ में है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने सभी विधायकों को अयोग्य करार देते हुए सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेज दिया था।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के विरोध में एक बार फिर राजपूत महिलाएं सामने आ गई हैं. करणी सेना के प्रमुख महिपाल मकराना ने कहा है कि 24 जनवरी को राजपूत महिलाएं चित्तौड़गढ़ में जौहर करेंगी. जिसके लिए 1826 महिलाएं राजी हुई हैं.
चुनाव आयोग ने लाभ के पद मामले में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के 20 विधायकों की अयोग्य घोषित किया है। आयोग अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजेगा। अब सबकी नजरें राष्ट्रपति पर हैं, जो इस मामले पर अंतिम मुहर लगाएंगे।
सेंचुरियन: केपटाउन टेस्ट के बाद सेंचुरियन टेस्ट में भी भारतीय बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया को 135 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच के पांचवें दिन भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 287 रन का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम पहले सेशन में ही 50.2 ओवर में 151 रन बनाकर शर्मनाक तरीके से आउट हो गई.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अधिकारियों को तीन महीने के अंदर सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायकों पर कंबल चोरी करने का अरोप लगाया. जिस पर चारों विधायक सदन से से बाहर चले गए.