बसना : महिला की नीजी तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
ब्लैकमेल करने और अपमानित करने की नीयत से महिला की नीजी तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी को बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
आरोपी ने महिला का मोबाईल मांगकर, उसकी निजी तस्वीरें अपने फोन में ट्रांसफर कर लिया था, और इसक बाद ब्लैकमेल करने और अपमानित करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर उसने फर्जी आईडी बनाई.
मिली जानकारी के अनुसार बसना थाना अंतर्गत पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी और उसके परिवार की अन्य महिलाओं की निजी एवं आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा हैं.
इस मामले में बसना पुलिस ने धारा 79 BNS 66(D), 67, 67(A) आई.टी. एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही शुरू की, विवेचना में जानकारी प्राप्त हुई कि प्रार्थिया अपने पति के साथ आन्ध्रप्रदेश एक मुर्गी फार्म में काम करने गई थी. वहां आरोपी रोनोजीत दोलाई नामक व्यक्ति से पहचान हुई थी.
उसी दौरान रोनोजीत ने प्रार्थिया का मोबाईल मांगा था और धोखे से मोबाईल में मौजूद निजी तस्वीरें एवं वीडियो अपने फोन में ट्रांसफर कर लिए थे.
इसक एबाद वहां से काम छोड़कर वापस आ जाने के बाद, आरोपी द्वारा प्रार्थिया को फोन पर परेशान किया जाने लगा और मना करने पर उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उन निजी तस्वीरों को वायरल कर दिया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सायबर साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी रोनोजीत दोलाई की पहचान सुनिश्चित की.
इसके बाद आरोपी को 12 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन भी जप्त कर लिया है. तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी-
- रोनोजीत दोलाई पिता बुद्धिसबर दोलाई, निवासी बेलपुकुरिया, थाना कुलपी, साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल।
जप्ती:
- घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य (डेटा)
- 14-05-2026
सावधान! LPG गैस के नाम पर हो रही धोखाधड़ी
- 14-05-2026
राज्यपाल डेका ने अपने काफिले से कम किए वाहन
- 14-05-2026
वैदिक पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल : 14 मई 2026