news-details

पटेवा, बसना व महासमुंद पुलिस ने जप्त की 15 लीटर शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले के पटेवा, बसना व महासमुंद पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देशी व अवैध महुआ शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

यह कार्रवाई NH 53 रोड ग्राम तेंदुवाही पड़ाव के पास, बावनकेरा खट्टा रोड, गढ़फूलझर अपना ढाबा व बनसिवनी में में की गई है, जिसमे 5200 रूपये की शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं. इन आरोपियों से कुल 60,200 रूपये की संपत्ति जप्त की गई है.

12 मई 2026 को की गई कार्यवाही इस प्रकार से है-

  • अपराध क्रमांक 85/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट : पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना पर NH 53 रोड ग्राम तेंदुवाही पड़ाव के पास रेड कार्यवाही करते हुए संदिग्ध मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06जीजी 4983 में चालक किशन दास वैष्णव पिता नंदकिशोर वैष्णव उम्र 52 वर्ष साकिन सरेकेल थाना पटेवा जिला महासमुंद के वाहन की डिग्गी में 20 पौवा शोले प्लेन शराब (3600 एम.एल.) कीमती 1600 रु को, अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने पर, मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 जीजी 4983 कीमती करीबन 25000 रु सहित जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पटेवा में अपराध धारा अंतर्गत आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया
  • अपराध क्रमांक 86/26, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट : पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना पर बावनकेरा खट्टा रोड ग्राम बावनकेरा के पास रेड कार्यवाही करते हुए संदिग्ध मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 डी जे 3846 में चालक चंद्रहास बंछोर पिता स्व अशोक बंछोर उम्र 34 वर्ष साकिन खट्टा थाना पटेवा जिला महासमुंद के वाहन की डिग्गी में 30 पौवा शोले प्लेन शराब (5400 एम.एल.) कीमती 2400 रूपये के अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने पर, मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 डी जे 3846 कीमती करीबन 30,000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना पटेवा मे अपराध धारा अंतर्गत आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।
  • अपराध क्रमांक 251/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट :बसना पुलिस को मुखबीर से सूचना पर ग्राम गढफुलझर अपना ढाबा के पास जागेश्वर मिरी पिता रंगीलाल उम्र 30 साल साकिन गढफुलझर के कब्जे से 06 लीटर (6000 एमएल) अवैध महुआ शराब किमती 1200 रूपये को बिक्री करने वास्ते रखे मिला। जिसे जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा अंतर्गत आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी 

  1. किशन दास वैष्णव पिता नंदकिशोर वैष्णव उम्र 52 वर्ष सा. सरेकेल थाना पटेवा जिला महासमुंद।
  2. चंद्रहास बंछोर पिता स्व अशोक बंछोर उम्र 29 साल साकिन ग्राम खट्टा थाना पटेवा जिला महासमुन्द।
  3. जागेश्वर मिरी पिता रंगीलाल उम्र 30 साल साकिन गढफुलझर थाना बसना जिला महासमुन्द।

जप्त संपत्ति-

  1. 15 लीटर (देशी शोले प्लेन व अवैध महुआ शराब) कीमती 5200 रूपये।  
  2. दो मोटर सायकलअनुमानित किमत 55,000 रूपये।

जुमला जप्त संपत्ति किमत करीब 60,200 रूपये।


अन्य सम्बंधित खबरें