बसना : जगदीशपुर रोड पर डम्फर ने ली फिर से युवक की जान, महीने भर के अंदर दूसरी मौत, मार्ग में हुए गड्डे की प्रशासन को नहीं फिकर
आज एक बार फिर बसना के जगदीशपुर मार्ग पर डम्फर के चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. महीने भर के भीतर डम्फर को वजह से ये दूसरी मौत है. इससे पहले 13 जुलाई को इसी मार्ग पर डम्फर की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी थी. मौत की वहज तेज रफ्तार और सड़क में हो चुके गड्ढ़े को बताया गया था. लेकिन इसके बावजूद ना सड़क के गड्डे भरे गए और ना ही वाहन चालक कोई सावधानी बरत रहें है.
इतने गड्डों के बावजूद इस सड़क पर मरम्मत का कोई कार्य नहीं कराया जा रहा. जनप्रतिनिधि चुनावी माहौल और सरकार की योजना पहुँचाने में इतने व्यस्त हो गए है कि पीडब्लूडी के अधिकारीयों से इस गड्डे को भरवा पाए. यहाँ लोग
गड्डे की वहज से अपनी जान गवां रहे है और जनप्रतिनिधि है कि उनको इसकी कोई सुध नहीं.
झगरेन्डीही के आगे मनसा देवी मंदिर के पास आज रात लगभग 8 बजे फिर एक बड़ी दुर्घटना हुई जिसमे एक अज्ञात व्यक्ति ने डम्फर से ठोकर मार कर भागने में सफल हो गया. जिसमे घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी और उसके साथी बुरी तरह घायल हो गया. इसकी सूचना मिलते ही बसना पुलिस स्टॉफ के साथ घटनास्थल के लिए बसना से तुरंत रवाना हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रकाश रात्रे उम्र 20 वर्ष ग्राम सोनपुर निवासी है. मृतक का साथी गज्जू रात्रे बताया जा रहा है जो कि पूरी तरह घायल है घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया है . मौके पर बसना थाना प्रभारी अशोक यादव जी भी घटना स्थल पर पहुँच कर जांच कर रहे है. वहीँ इस घटना को लेकर लोगो मे भारी आक्रोश देखा जा रहा है.