कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में कृषि आदान सामग्रियों की गुणवत्ता एवं विक्रय प्रक्रिया की सघन निगरानी की जा रही है।
ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम पुरातत्व एवं ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 21 जून को सुबह 5ः30 बजे से प्रारंभ होगा।
तेन्दुकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुसरूपाली में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सरायपाली क्षेत्र के ग्राम जोगनीपानी में एक विवाह समारोह के दौरान नाच-गाने के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीन युवकों ने मिलकर मारपीट कर दी, जिससे एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।
सरायपाली पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर अवैध शराब की बिक्री करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब भी जब्त की गई।
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़बेड़ा चांदापारा में आपसी विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
महासमुंद के डोंगरीपाली कुंभकाल मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसायकल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी के चंडी मंदिर परिसर में दर्शन करने आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना 2 अप्रैल 2025 की है, जिसकी शिकायत पीड़ित ने 17 जून 2025 को महासमुंद सिटी कोतवाली में दर्ज कराई।
थाना बागबाहरा क्षेत्र के झलप रोड स्थित खेमराज लक्ष्मीचंद गोलछा कॉलेज के पास शनिवार रात को हुए सड़क हादसे में सतवीर सिंह छाबड़ा (46 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।