शासकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारभांठा वि.खं.-सरायपाली, जिला- महासमुंद (छ.ग.) में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।
कलेक्टर विनय लंगेह ने ग्राम बडगांव में गौण खनिज साधारण रेत हेतु स्वीकृत अस्थाई भंडारण के जांच के पश्चात श्री कुशल साहू के अनुज्ञा को निरस्त कर दिया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार तथा कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले के समस्त विकासखंडों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक बुधवार 25 जून को आयोजित होगी। बैठक सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।