जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत ग्राम बरेकेलकला में ग्रामीणों एवं किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाईवे 53 में यात्री बसों की जांच की गई
जिले में किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण सतत जारी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा सहायक ग्रेड-03 के नियमित रिक्त पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं जनकल्याण केंद्रित प्रशासनिक दृष्टिकोण को साकार करने हेतु प्रदेशभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन गुरुवार 04 जून 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एक पाली में किया जाएगा।