सरायपाली : पेंट की जेब से करीब 16500 रूपये चुराने का आरोप, म... - CG Sandesh

सरायपाली : पेंट की जेब से करीब 16500 रूपये चुराने का आरोप, मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सागरपाली में एक वेल्डिंग दूकान में पेंट की जेब से करीब 16500 रूपये चुराने का आरोप वहां के स्टाफ पर लगाया गया है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पतेरापाली निवासी किशोर साहू रमन ट्राली वेल्डिंग दुकान ग्राम सागरपाली बिजराभांठा में काम करता है, जहां टिकेश्वर बाघ पिता रहिसो बाघ निवासी बम्हनी 27 अगस्त 2026 को पहले दिन दुकान में काम करने आया था.

तब किशोर साहू भी दुकान में था और अपने दूसरे पैंट के जेब में 16500 रूपये रखा था जिसे दुकान के कमरा में रखा हुआ था, जिसे स्टाफ का टिकेश्वर बाघ जेब में रखे 500-500 रूपये के 33 नोट कुल 16500 रूपये को दोपहर 02 बजे से 2:30 बजे के बीच चोरी कर दुकान से फरार हो गया.

किशोर साहू ने बताया कि वह पहला ही दिन काम पर आया था इसलिए उसे शंका है कि रूपये उसने ही चोरी किया है, इसके बाद टिकेश्वर के घर में पता किया गया तो वह घर पर नही था.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने टिकेश्वर बाघ पर अपराध धारा 305(a)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें