भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद 09 संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल ने आज बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लारीपुर ,ढोढरकसा और किशनपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।
लोकसभा निर्वाचन में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान जिले में आयोजित किया जा रहा हैं। खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद द्वारा स्थानीय मिनि स्टेडियम महासमुंद में विभिन्न खेल गतिविधियां 6 से 7 अप्रैल एवम 13 अप्रैल शनिवार को आयोजित किया गया।