GST दरों की समीक्षा, संशोधन और सुधार के लिए गठित किए गए मंत्री-समूह (GoM) ने कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू जैसे हानिकारक उत्पादों पर टैक्स की मौजूदा दरों को बढ़ाने की अनुशंसा की है. वहीं दूसरी ओर रेडीमेड कपड़ों और कुछ अन्य आइटम्स पर टैक्स की दरें कम करने की भी अनुशंसा की गई है.