जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों के क़त्ल से हड़कंप मच गया है। दूदू कस्बे में तीन महिलाओं और दो बच्चों की हत्या कर दी गई है, जिसके बाद कुल 5 शव कुएं से निकाले गए हैं। जिन तीन महिलाओं की मौत हुई है उसमें दो प्रेग्नेंट थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ससुराल वालों ने ही दहेज की लालच में तीनों महिलाओं और दो बच्चों की हत्या की है। जिन महिलाओं (सभी बहनें) के शव मिले हैं उसमें कालुदेवी और उनकी दो बहनें शामिल हैं।