कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि महामिलावटी विपक्ष के पास राष्ट्रीय सुरक्षा की न तो कोई नीति है और न ही नीयत जबकि राजग सरकार का राष्ट्र रक्षा का मजबूत इरादा है और आतंक तथा हिंसा फैलाने वाली फैक्ट्री जहां भी होगी, हम घुसकर मारेंगे ।