CG ब्रेकिंग : सिलेंडर ब्लास्ट होने से पति-पत्नी और बच्ची की ... - CG Sandesh
-

CG ब्रेकिंग : सिलेंडर ब्लास्ट होने से पति-पत्नी और बच्ची की मौत, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 27 दिसंबर की दोपहर हड़कंप मच गया. यहां बसंतपुर थाना इलाके के भवरमरा गांव में सिलेंडर फट गया. इस हादसे में पूरा परिवार जिंदा जल गया. माता, पिता और बेटी की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि आसपास के घरों की भी दीवारें हिल गईं. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश कर रही है. दूसरी ओर, पुलिस ने भी लोगों के बयान दर्ज किए हैं. सिलेंडर फटने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है. लोगों ने बताया कि घटना सुबह-सुबह घटी. गांव के लोग अपने-अपने काम में लगे हुए थे. इस बीच जोरदार धमाके की आवाज आई. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक घर से आग की लपटें उठती दिखाई थीं. धमाके से आसपास के घर की दीवारें भी हिल गईं. लपटें उठती देख लोग मौके से और दूर भाग गए. कुछ देर बाद लोग मौके पर आए तो देखा कि सिलेंडर ब्लास्ट से पूरा का पूरा घर उड़ गया. घर में तीन लाशें दिखाई दे रही थीं. ये नजारा देख लोगों के होश उड़ गए. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. ये सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई. पुलिस की जांच जारी उधर, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है. न तो सिलेंडर फटने की वजह सामने आई है और न ही मृतकों की शिनाख्त हो सकी है. घटना गंभीर है. घर से तीन लाशें मिली हैं. फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस आसपास के लोगों के बयान ले रही है. मृतकों की शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा. पुलिस के मुताबिक, लोगों का कहना है कि ब्लास्ट अचानक हुआ. इससे पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई.

CG : दोस्तों के साथ घूमने गया छात्र जलप्रपात में डूबा, तलाश ... - CG Sandesh
-

CG : दोस्तों के साथ घूमने गया छात्र जलप्रपात में डूबा, तलाश में जुटी गोताखोर की टीम

दोस्तों के साथ वॉटरफॉल घूमने गया छात्र गहरे पानी में डूब गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

CG : पत्नी ने टांगी से काटकर की पति की हत्या, शराब पीने के द... - CG Sandesh
-

CG : पत्नी ने टांगी से काटकर की पति की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक पत्नी ने अपने पति की जान ले ली है।

CG : सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, ट्रांसफार्मर से टकराई थी त... - CG Sandesh
-

CG : सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, ट्रांसफार्मर से टकराई थी तेज रफ्तार बाइक

जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां आईजी कार्यालय मे पदस्थ आरक्षक की सड़क हादसे मे मौत हो गई है। क्रिसमस की देर रात आरक्षक की बाइक ट्रांसफार्मर से टकरा गई।

महतारी वंदन योजना : 15 हजार महिलाओं के आवेदन निरस्त - CG Sandesh
-

महतारी वंदन योजना : 15 हजार महिलाओं के आवेदन निरस्त

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना में प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को हर माह लाभ मिल रहा है। तो वहीं बस्तर में ऐसी कई गरीब महिलाएं है, जो इस योजना से वंचित है।

CG : इस जिले में छुट्टी को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश, ज... - CG Sandesh
-

CG : इस जिले में छुट्टी को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश

इस जिले में छुट्टी को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश

CG ब्रेकिंग : आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में एक ... - CG Sandesh
-

CG ब्रेकिंग : आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में एक अभ्यर्थी गिरफ्तार

जिले में आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई करते हुए लगातार गिरफ्तारियां की जारी है।

CG : खरीदी केंद्र में दो मौते, धान बेचने गए किसान की संदिग्ध... - CG Sandesh
-

CG : खरीदी केंद्र में दो मौते, धान बेचने गए किसान की संदिग्ध मौत, तो यहां धान लोड करने के दौरान हमाल की गई जान

सोसाइटी में धान बेचने गए किसान की संदिग्ध मौत हो गई। किसान ने धान बेचने के लिए मंगलवार का टोकन कटाया था।

CG ब्रेकिंग : भाजपा विधायक पर जानलेवा हमला, उपद्रवियों ने फे... - CG Sandesh
-

CG ब्रेकिंग : भाजपा विधायक पर जानलेवा हमला, उपद्रवियों ने फेंकी पेट्रोल से भरी बोतल

जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां गुरु घांसीदास जयंती कार्यक्रम के दौरान बेमेतरा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई है।

CG ब्रेकिंग : गहरे कुंए में मिली दो जुड़वा भाइयों की लाश, गां... - CG Sandesh
-

CG ब्रेकिंग : गहरे कुंए में मिली दो जुड़वा भाइयों की लाश, गांव में शोक की लहर

जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां कुएं में दो भाइयों की लाश मिली है।