पिथौरा पुलिस ने 08 जून 2026 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम मेमरा में एक व्यक्ति के मकान से करीब 62.460 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब जप्त किया है, जिसकी कीमत 41 हजार रूपये बताई गई है.
दशगात्र कार्यक्रम से मोटरसायकल में अपनी माँ को बैठकर वापस आने के दौरान सड़क हादसे में पुत्र की मौत हो गई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम टोंगोपथरा में पुरानी रंजीशवश एक व्यक्ति को तू बहुत होशियार बनता है बोलते हुये मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम फरफौद में पुरानी रंजिश को लेकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए डण्डा एवं टंगिया के बेट से मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.