महासमुंद के बरोंडा बाज़ार स्थित बड़ौदा आरसेटी मैदान में सोमवार 25 अक्टूबर को क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम अंतर्गत बैंकों का शिविर लगेगा। इसमें मौके पर ही स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुद्रा लोन, केसीसी लोन, इंश्योरेंस फंड, स्वरोजगार योजना, स्वनिधि योजना के ऋण प्रकरण मंजूर होंगे।
21 अक्टूबर के दिन पूरे भारत देश मे, गत एक वर्ष के दौरान देश की आंतरिक एवम बाह्य सुरक्षा में कर्तव्यस्थ रहते हुवे वीरगति को प्राप्त हमारे देश व प्रदेश के शहीद जवानों की याद में प्रति वर्ष पुलिस स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है।