छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा अमीन भर्ती परीक्षा रविवार 07 दिसम्बर 2025 को पूर्वाह्न 12ः00 बजे से दोपहर 02ः15 बजे तक एक पाली में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लंगेह द्वारा धान उपार्जन का कार्य सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु जिले के 111 उपार्जन केंद्रों का संचालन ग्राम पंचायत के सचिवों को सौंपा गया है।
कलेक्टर विनय लंगेह ने आज वन विभाग के ट्रेनिंग हाल मे जिले के महासमुंद, बागबाहरा के समस्त प्रभारी समिति प्रबंधक एवं डाटा ऑपरेटरों के प्रशिक्षण में आवश्यक निर्देश दिए।