इस कार्यक्रम में लगभग 112 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न बैंकों के अधिकारी, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, एरिया कोऑर्डिनेटर, एफएल एंड सीआरपी, बीमा सखी, पीआरपी एवं अन्य फील्ड स्टाफ शामिल रहे।
राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले में 08 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम तोषगांव निवासी दिलीप प्रधान ने समाधान शिविर में मोटराईज्ड ट्रायसायकल की मांग की थी।