साहू संघ बसना के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी निर्वाचित - CG Sandesh

साहू संघ बसना के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी निर्वाचित

आज दिनांक 29 - 06 - 2019 दिन शनिवार को अपरान्ह 1:30 बजे साहू भवन बंसूला ( बसना ) में आयोजित किया गया जिसमें जिला साहू संघ महासमुन्द द्वारा निर्वाचन हेतु निर्वाचित अधिकारी के रूप में श्री भुलाउराम साहु , केशव साव , परीक्षित साव के उपस्थिति में समस्त 06 परिक्षेत्र अध्यक्ष एवं उनके कार्यकारिणी तथा जिला साहू संघ के अध्यक्ष तुलसीदास साव के उपस्थिति में तहसील साहू संघ बसना के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ किया गया जिसमें प्रदेश साहू संघ के नियमावली के अनुरूप निर्वाचन का कार्य नामांकन के पूर्व आज के सभापति श्री धनमाली साव के उद्बोधन के बाद निर्वाचन अधिकारी भुलाउराम साहू के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को समझा कर आरम्भ किया गया.

प्रथम आवेदक श्री गोकुल साव अध्यक्ष के लिए तथा उपाध्यक्ष पुरुष सम्पत लाल साहू , महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीराबाई साव , के आवेदन प्राप्त हुआ ! नामांकन का समय समाप्त होने के बाद नामांकन जांच के कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें तीनों नामांकन फार्म को सही पाया गया तथा तीनो पद के लिए केवल 03 ही आवेदन प्राप्त होने के बाद तीनों पद को निर्वाचित घोषित किया गया !

अध्यक्ष पद हेतु गोकुल साव (गुलाब) को निर्वाचित निर्विरोध चुना गया तथा महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा साव बाराडोली को निर्विरोध चुना गया उपाध्यक्ष पुरुष श्री सम्पत लाल साहू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया इस प्रकार तहसील साहू संघ बसना , सरायपाली , सांकरा जोंक का चुनाव कार्य सम्पन्न किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें