जमीन विवाद के चलते मारपीट, 112 ने पहुँचाया अस्पताल.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम पठियापली जमीन में विवाद के चलते मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. मामले में दोनों पक्षों ने एक दुसरे के विरुद्ध बसना थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है.
मामले में पहले पक्ष श्रीमति इंतुमति नाग के अनुसार वो अपने गाँव पठियापली में खेती मजदुरी का काम करती है, जहाँ उनका ब्यारा है और उसी से लगकर टीकाराम नायक का भी ब्यारा है.
इंतुमति नाग के अनुसार उक्त ब्यारा में टीकाराम नायक एवं इंतुमति नाग का परिवार धान मिजाई का काम करते हैं, इस ब्यारे में 30.06.19 को टिकाराम नायक ट्रेक्टर से जोताई कर दिया था. जिस पर इंदुमती नाग व उनके लोगों द्वारा टिकाराम को ब्यारा की जोताई करने से मना किया गया था. मना करने के बाद भी टिकाराम दारा ब्यारा की जोंताई कर दिया गया. जिसके बाद इन्दुमती नाग व उनके लोगों ने अपने ब्यारा को लकडी से घेरा कर दिया.
जिसके बाद दिनांक 01.07.19 को सुबह करीब 09.00 बजे टीकाराम नायक, राजेश्वरी नायक, कमलेशनी, पार्वती नायक चारो इंदुमती के ब्यारा के पास आये और लकडी के घेरा को तोडने लगे. जिसे रोकने पर इंदुमती व उसकी जेठानी को टिकाराम नायक, व अन्य चार (उन्ही के परिवार के सदस्य) द्वारा साथ गंदी गंदी गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई है, इस मामले में पहले पक्ष ने पुरषोत्त्म जगत, अश्वनी नायक को अपना ग्वाह बनाया है. साथ ही बताया कि “मारपीट करने से मेरे दाहिने हांथ के कलाई तथा मेरी जेठानी तुलसी बाई के बांए हांथ के भुजा के पास चोंट लगी है”.
जबकि दुसरे पक्ष के अनुसार ग्राम पठियापाली में कुं0 पार्वती नायक कक्षा 8वीं तक पढ़ी है और खेती मजदुरी का कार्य करती है ग्राम पठियापाली में गांव से लगा हुआ ब्यारा है जिसमें उनका पुश्तैनी के जबाने से कब्जा है जिसमें धान मिसाई वगैरह किया जाता है.
जब दिनांक 01.07.19 को सुबह 09.00 बजे ब्यारा को जोंताई करके पार्वती नायक अपनी भाभी दो भाभियों के साथ ब्यारा में उडद की बोंआई कर रही थी तभी गांव का प्रेम सिंग उर्फ सुतु ब्यारा के पास आया और बोला कि यह ब्यारा हमारा है इसमें बोआई क्यों कर रहे हो, जिस पर पार्वती नायक लोगों ने बोला कि यह हमारा ब्यारा है इस कारण उडद की बोंआई कर रहें है.
इतने में प्रेमसिंग उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगा उसके बाद प्रेमसिंग का भाई सादराम उर्फ बुटु भी ब्यारा के पास आकर. उनके साथ गाली गलोच और धक्का मुक्की कर जान से मारने की धमकी दिया.
पार्वती नायक ने प्रथमिकी में बतया है कि “मेरे बांए हांथ के कलाई तथा भाभी राजेश्वरी के सिर में हांथ में तथा कमलेशनी के हांथ में चोंट लगी है” “मारपीट करते आसपास वाले देखे हैं” जिसके बाद उन्होंने अपने भैया टिकाराम को फोन करके बतया और फिर 112 वाहन को बुलवाकर बसना अस्पताल ले जाना पड़ा.