भंवरपुर चौकी प्रभारी व पुलिस जवानों ने साइबर क्राइम, एटीएम ठगी, फर्जी फोन कॉल व अन्य कानूनी जानकारी के साथ गाँव में किया सुरक्षा समिति का गठन.
बसना। बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी द्वारा ग्राम लोहड़ीपुर में साइबर क्राइम से बचने ग्रामीणों में जागरूकता अभियान चलाया गया हाल ही में बाहरी राज्यों से असामाजिक तत्वों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न अंचलों के नंबरों को ट्रेस कर उन्हें बहला-फुसलाकर उनके खाता क्रमांक और एटीएम क्रमांक की जानकारी लेकर तथा कई प्रकार का इनाम प्रलोभन देकर उनके खाते से पैसा उड़ाने ,बाहर से आये व्यापारी,सोने चाँदी को चमकाने , फोन से लॉटरी लगाने ,टावर लगाने आदि की बात आम हो रही है.
इस मद्देनजर भंवरपुर चौकी से पुलिस जवानों ने ग्राम लोहड़ीपुर में चौकी प्रभारी संदीप मॉडले एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को इंटरनेट साइबर क्राइम एटीएम फ्रॉड फोन द्वारा ठगी की जानकारी से बचने का कारगर उपाय बताया गया एवं यातयात के नियमो की जानकारी तथा डायल 112 की जानकारी के साथ ग्राम सुरक्षा समिति भी गठित किया गया ।
इस दौरान समिति के सदस्यों को भंवरपुर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप मांडले ने नियम कानून की जानकारी देते हुए ग्राम सुरक्षा समिति के कार्यों व कर्तव्यों की जानकारी दी । चौकी प्रभारी ने कहा कि अपराधी तत्वों में भय के लिए इतना ही पर्याप्त है कि पुलिस या उसका प्रतिनिधि वहां उपलब्ध हो । चौकी में सीमित स्टाफ होने के कारण पुलिस हर जगह उपलब्ध नहीं हो सकती, इसलिए यह जरूरी है कि ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य पुलिस का सहयोग करें । उन्होंने बताया कि समिति का पुलिस के साथ ताल-मेल होने से अपराध को रोकने में कामयाबी मिलेगी। इस अवसर पर ए एस आई यादव, आरक्षक गोविन्द प्रधान, मुरारी साहू, कोटक,सहित छतीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के अध्यक्ष अनुराग नायक व ग्राम वासी उपस्तिथ थे।