महासमुंद : 24 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने... - CG Sandesh

महासमुंद : 24 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

एनएच 353 पर स्थित शीतली नाला पुलिया के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान किरण कुमार यादव (पिता रमेश्वर यादव), निवासी वार्ड क्रमांक 08, कर्रापारा, ग्राम खैरा, थाना महासमुंद, जिला महासमुंद के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 मार्च 2025 की रात लगभग 11:30 बजे, किरण कुमार अपनी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स (CG 04 NG 6366) से शीतली नाला पुलिया से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार व लापरवाही से चल रही हीरो सुपर स्प्लेंडर (CG 06 HC 2290) मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में किरण कुमार को सिर में गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 13 मार्च 2025 को दोपहर 3:15 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में मर्ग क्रमांक 88/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की गई। जांच उपरांत आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें