महासमुंद : ग्राम घोड़ारी में मारपीट की घटना, पीड़ित ने पुलिस... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम घोड़ारी में मारपीट की घटना, पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम घोड़ारी वार्ड क्रमांक 07 के निवासी पुनीत भारती ने गांव के ही व्यक्ति खेमराज जांगड़े पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित पुनीत भारती के अनुसार, वह 14 जून को शाम लगभग 05:00 बजे गांव के पुराने मोटर स्टैंड (तिवारी मेडिकल के सामने) पर बैठा हुआ था। इसी दौरान खेमराज जांगड़े (पिता स्वर्गीय ननकी जांगड़े) वहां पहुंचा और उसे बुलाकर कहा कि "तेरे बेटे ने मेरे भाई पुरुषोत्तम से मारपीट की थी", कहते हुए पहले गाली-गलौज किया, फिर हाथ-मुक्कों से मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।

मारपीट से पीड़ित के गले में चोट लगी है और उसे दर्द की शिकायत है। घटना को आसपास उपस्थित लोगों ने देखा और सुना है।

मामले की शिकायत पर खेमराम जांगडे पर 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।




अन्य सम्बंधित खबरें