बिजली पोल में कार्यों में लापरवाही के चलते उखड गया पोल, और भी गिरने की क़गार पर.
बसना ब्लाक अंतर्गत बिजली कार्यों में की गई लापरवाही सामने आई है, इस लापरवाही के चलते कई बार लोग अंधेरे में तो कई बार लोग प्यासे रह जाते है. इसके आलवा कई बार इसी लापरवाही के चलते मवेशी भी इसके शिकार होकर अपनी जान गवां बैठते है.
बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर और जर्रा गाँवो के बीच 33 केव्ही के एक विधुत पोल गिर गयाहै और कई विधुत पोल ऐसे है जो गिरने की कगार पर है. यह पोल जगदीशपुर से ग्राम जर्रा में बने सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई को जोड़ने के लिए लगाया गया है, लेकिन वहां के ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान घटिया बेस निर्माण किया गया. इसके चलते पोल अब गिरने की कगार पर आ चुके हैं.
उनका कहना है कि पोल लगाते समय गहरा गड्ढा खोद कर मिट्टी के सहारे पोल को खड़ा कर दिया गया और सिर्फ ऊपरी हिस्से में नाममात्र क्रांक्रीट डालकर बेस तैयार कर दिया गया और घटिया निर्माण के चलते धीरे-धीरे बेस गिरने लगा अब यह स्थिति है कि पूरा बेस का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.
ग्रामीणों का कहना है कि पोल लोहे के है और तारों का दबाव भी अधिक है. बारिश के मौसम में चलने वाली तेज हवा व आंधी से पोल कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं. इससे विद्युत सप्लाई प्रभावित होने के साथ ही जनहानि का खतरा भी बना हुआ है.
इस मामले में बसना जे.ई बी.सी. सिंह का कहना है कि यह हमारा कार्य नही है, महासमुन्द को सूचित कर दिया गया है. जबकि उस क्षेत्र के कांग्रेस नेता और जगदीशपुर के निवासी रोलियार नंदा ने बताया कि पोल लगाते समय गहरा गड्ढा खोद कर मिट्टी के सहारे पोल को सिर्फ ऊपरी हिस्से में नाममात्र क्रांक्रीट डालकर बेस तैयार कर दिया है.